Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
Video of a Thar and a tractor tied together with an iron chain to test their strength goes viral
{"_id":"6a55e8124eac1a08b905d1a9","slug":"video-video-of-a-thar-and-a-tractor-tied-together-with-an-iron-chain-to-test-their-strength-goes-viral-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क थार और ट्रैक्टर को लोहे की चेन से बांधकर ताकत आजमाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों चालक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क थार और ट्रैक्टर को लोहे की चेन से बांधकर ताकत आजमाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों चालक पकड़े
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:11 PM IST
Link Copied
फिरोजपुर झिरका खंड के रीगड़-अगोन रोड पर बीच सड़क थार और ट्रैक्टर को लोहे की चेन से बांधकर ताकत आजमाने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही दोनों चालकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों चालकों के बीच इस बात को लेकर चैलेंज हुआ था कि आखिर ज्यादा ताकतवर कौन है-थार या ट्रैक्टर। इसी चुनौती को साबित करने के लिए दोनों ने सार्वजनिक सड़क पर थार और ट्रैक्टर को लोहे की चेन से बांधकर जोर-आजमाइश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे गढ्ढों में उतर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
वायरल वीडियो में कई लोग सड़क किनारे खड़े होकर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए। जिस सड़क पर यह खतरनाक स्टंट किया गया, वहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। यदि उसी समय कोई राहगीर या वाहन वहां से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल की गई थार और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। जांच के दौरान थार चालक की पहचान अनवर पुत्र अब्दुल निवासी हसनपुर बिलोंडा तथा ट्रैक्टर चालक की पहचान शाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अगोन के रूप में हुई है। दोनों चालकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट या शक्ति प्रदर्शन से बचें। ऐसी लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे और जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।