{"_id":"6ad9f808a5bbc286820a840d","slug":"sports-equipment-has-reached-212-government-schools-students-will-now-be-able-to-showcase-their-prowess-on-the-playing-field-nuh-news-c-25-1-mwt1009-116646-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: 212 सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री पहुंची, अब मैदान में दमखम दिखाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: 212 सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री पहुंची, अब मैदान में दमखम दिखाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
40 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को वॉलीबॉल, 62 माध्यमिक स्कूलों को फुटबॉल और 110 प्राथमिक स्कूलों को भी मिली खेल सामग्री
पुन्हाना। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। उपमंडल के 212 सरकारी स्कूलों को खेल सामग्री वितरित की गई है। खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एजाज खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इसके तहत 40 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को दो वॉलीबॉल, दो पोल और एक नेट दिया गया है। वहीं, 62 माध्यमिक विद्यालयों को दो-दो फुटबॉल वितरित की गई हैं। इसके अलावा 110 प्राथमिक विद्यालयों को एक-एक फुटबॉल दी गई है।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिलने के कारण नियमित अभ्यास का अवसर नहीं मिलता। खेल सामग्री मिलने से ऐसे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। स्कूलों में खेल गतिविधियां बढ़ने से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होगी।
विज्ञापन
खेल सामग्री वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित करना है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी मदद मिल सकती है। संवाद