{"_id":"6aba63c3e9228766120f3925","slug":"video-19-complaints-heard-at-grievance-redressal-committee-meeting-in-nuh-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: कष्ट निवारण समिति की बैठक में 19 शिकायतों की सुनवाई, 12 का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: कष्ट निवारण समिति की बैठक में 19 शिकायतों की सुनवाई, 12 का मौके पर समाधान
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कुल 19 शिकायतों की सुनवाई हुई, जिनमें तीन पुरानी और 16 नई शिकायतें शामिल थीं। 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि सात मामलों में जांच और प्रगति रिपोर्ट के निर्देश दिए गए।
मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तावडू निवासी रजनी की जहरीला पदार्थ खाने से पिता की मौत मामले में गठित एसआईटी को दोबारा जांच कर शिकायतकर्ता को रिपोर्ट व उपलब्ध साक्ष्य दिखाने के निर्देश दिए गए। आकेड़ा व डालावास में जलभराव और गंदे पानी की निकासी संबंधी शिकायतों पर जांच कमेटियां गठित की गईं। वहीं नूंह शहर में सफाई, पेयजल, विधवा पेंशन और गुरुग्राम के लिए बस सेवा से जुड़ी शिकायतों पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।