{"_id":"67da799270a571b0ad0e5228","slug":"video-youth-selling-drugs-was-arrested-after-an-encounter-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में फिर मुठभेड़, नशा बेचने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में फिर मुठभेड़, नशा बेचने वाला युवक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है7 आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घरों व दुकानों में चोरी करने के साथ ही मादक पदार्थ बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और मोबाइल बरामद किया है। डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 142 थाना पुलिस मंगलवार देर रात जैन पार्क के पास चैकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखकर वो भाग निकला और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई कर पुलिस की फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी छपरौली गांव नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक अवैध हथियार और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी बंद घरों व दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। साथ ही मादक पदार्थ बेचता था। 15 मार्च की रात आरोपी ने स्क्रैप की दुकान से दो मोबाइल फोन चोरी किए थे। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।