{"_id":"682c3b1bf81779ff490f207f","slug":"video-two-buses-parked-in-transport-nagar-noida-caught-fire-late-at-night-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा के ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी दो बसों में लगी आग, एक अज्ञात व्यक्ति की जलकर मौत, अभी पहचान बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी दो बसों में लगी आग, एक अज्ञात व्यक्ति की जलकर मौत, अभी पहचान बाकी
नोएडा सेक्टर-69 ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार रात सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अज्ञात कारण से आग लग गई। इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मरने वाला परिचालक बताया जा रहा है। थाना फेज -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में बीती रात को कुछ बसें खड़ी थी। एक बस के चालक और परिचालक ने बस के अंदर खाना बनाकर खाया और खाना खाने के बाद बस में लगे बैटरा से कनेक्शन जोड़कर पंखा चलाकर परिचालक बस की बोनट पर तथा चालक बस की छत पर सो गए। इसी बीच देर रात को बस में आग लग गई। जिस बस में आग लगी उस बस के पास खड़ी एक अन्य बस को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि बस का चालक कूदकर भाग गया, लेकिन बस के अंदर बोनट पर सो रहा परिचालक आग में फंस गया। इस घटना में वह जल गया तथा उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच दो बसें पूरी तरह से जल गई है। अन्य बसो को जलने से बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जहां पर यह घटना हुई वहां पर कई बसें खड़ी होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।