{"_id":"688cbef1f98750b10a00e5e7","slug":"video-traditional-art-fair-at-noida-stadium-will-run-till-august-10-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: नोएडा स्टेडियम में शुरू हुआ पारंपरिक कला का मेला, 10 अगस्त तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नोएडा स्टेडियम में शुरू हुआ पारंपरिक कला का मेला, 10 अगस्त तक चलेगा
नोएडा सेक्टर-21ए स्टेडियम में पारंपरिक कला और शिल्प प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आया है गांधी शिल्प बाजार, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया यह 10 अगस्त तक चलेगा। मेले में देशभर से आए दस्तकार और शिल्पकार अपनी हाथों से बनी अनूठी कलाकृतियों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस आयोजन में लकड़ी, धातु, कपड़े, मिट्टी, कांच और बांस से बनी हस्तनिर्मित वस्तुएं खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पारंपरिक संस्कृति की खुशबू लिए यह चीजें न केवल स्थानीय लोगों को लुभा रही हैं।
यह आयोजन डेवलपमेंट कमिश्नर (हैंडिक्राफ्ट), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से हो रहा है और हस्तशिल्प सेवा समिति, लोहरीसरा, नगीना (बिजनौर) द्वारा संचालित किया जा रहा है। गांधी शिल्प बाजार का उद्देश्य ग्रामीण और पारंपरिक हस्तशिल्प कारीगरों को बाजार मुहैया कराना और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। आयोजन में महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिल रही है। नोएडा व आसपास के नागरिकों के लिए यह मेला न केवल खरीदारी का स्थान है, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और कारीगरी से जुड़ने का एक जीवंत अनुभव भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।