{"_id":"6900d31ad77b3bccda0ad5df","slug":"video-players-showed-strength-in-four-day-cricket-sports-competition-at-holi-public-school-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: होली पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: होली पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर सिग्मा स्थित होली पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहला मैच सैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल और एचएल इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। सैनफोर्ड स्कूल ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 134 रन बनाए। एचएल इंटरनेशनल स्कूल ने 9.2 ओवर में दो विकेट खोकर 135 रन बनाकर पहले मैच में बढ़त हासिल की। मैन ऑफ द मैच लविश कुमार रहे। उन्होंने एक विकेट लिया और 48 रन बनाए। दूसरा मैच होली पब्लिक स्कूल के साथ एचएल इंटरनेशनल स्कूल से हुआ। दोनों के बीच शानदार मुकाबला हुआ जिसमें होली पब्लिक स्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 137 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में एचएल इंटरनेशनल स्कूल ने 7.4 ओवर में ही अपने 10 विकेट खो दिए। लिहाजा टीम 59 रनों पर ही ढेर हो गई। होली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी अंश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर, प्रधानाचार्या अंजूपुरी, समन्वयक सुनीता सिंह, निशा राज, कोच भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।