फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Amar Ujala Teacher Award Live: 210 शिक्षकों को मिलेगा अमर उजाला शिक्षक सम्मान, उप मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Sat, 12 Sep 2026 10:37 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 12 Sep 2026 10:37 AM IST
खास बातें

Amar Ujala Teacher Award : गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर इन शिक्षकों का चयन किया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Teacher Award Live: Teachers to Be Honoured in Noida Winners List Brajesh Pathak
अमर उजाला शिक्षक सम्मान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:37 AM, 12-Sep-2026

'विद्यार्थियों का विश्वास ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार'

जेपी पब्लिक स्कूल सेक्टर-128 की शिक्षिका स्वाति शर्मा और आरती जोशी ने कहा कि छात्रों की ओर से लोकप्रिय शिक्षक चुना जाना इस सम्मान की सबसे बड़ी खासियत है। विद्यार्थियों का विश्वास ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता है।
10:30 AM, 12-Sep-2026

परिवार संग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे शिक्षक

अमर उजाला शिक्षक सम्मान - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026 की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय से इस सम्मान का इंतजार कर रहे शिक्षकों में आज खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिक्षक अपने परिवार और बच्चों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। जहां मुख्य अतिथि, विजेता शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
10:27 AM, 12-Sep-2026

प्रिय शिक्षक के रूप में चुना जाना गर्व का विषय: शिक्षिका डॉ. शिविका वर्मा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर की शिक्षिका डॉ. शिविका वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से प्रिय शिक्षक के रूप में चुना जाना उनके लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
10:09 AM, 12-Sep-2026

विजेता शिक्षिका शालिनी पांडेय ने कहा- यह गर्व और खुशी का पल है

सेक्टर-30 स्थित डीपीएस की विजेता शिक्षिका शालिनी पांडेय ने कहा कि छात्रों ने निष्पक्ष मतदान के माध्यम से उन्हें चुना है यह गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया अनूठी रही। इससे विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया को समझने का अवसर भी मिला।
09:59 AM, 12-Sep-2026

95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर चुना

करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर इन शिक्षकों का चयन किया है। समारोह में शिक्षकों के साथ परिजन स्कूलों के प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षक भी शामिल होंगे। समारोह के लिए करीब 2000 से ज्यादा शिक्षकों को नॉमिनेट किया गया था। 
09:46 AM, 12-Sep-2026

Amar Ujala Teacher Award Live: 210 शिक्षकों को मिलेगा अमर उजाला शिक्षक सम्मान, उप मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed