Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Noida Differently-abled children welcomed Kanwariyas in Sector 73 and distributed handmade gifts
{"_id":"6a79e555db8b74b2b20308a9","slug":"video-noida-differently-abled-children-welcomed-kanwariyas-in-sector-73-and-distributed-handmade-gifts-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: दिव्यांग बच्चों ने सेक्टर 73 में कावड़ियों का किया स्वागत, बांटे हाथ से बने उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: दिव्यांग बच्चों ने सेक्टर 73 में कावड़ियों का किया स्वागत, बांटे हाथ से बने उपहार
सावन के दूसरे सोमवार को नोएडा के सेक्टर 73 में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के विशेष बच्चों के लिए आज का दिन किसी सपने से कम नहीं रहा। कावड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं से जब बच्चों की मुलाकात हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। अधिकांश बच्चों ने कावड़ियों को अब तक सिर्फ टीवी पर ही देखा था, आज उन्हें सामने से देखने और बात करने का अवसर मिला। इस दौरान बच्चों की मुलाकात 201 लीटर गंगाजल लेकर कावड़ यात्रा कर रहे बॉबी यादव से भी हुई। बॉबी यादव और अन्य कावड़ यात्रियों ने बच्चों को बहुत प्रेम से बताया कि कावड़ यात्रा कैसे की जाती है, इस यात्रा में भोलेनाथ कैसे शक्ति प्रदान करते हैं, सावन का क्या महत्व है और इस यात्रा का आध्यात्मिक अर्थ क्या है। उनकी बातें सुनकर बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने कावड़ियों को अपने हाथों से तैयार हैंडवॉश, सम्मान पत्र और महादेव की मिट्टी की कलाकृति भेंट कर उनका सम्मान किया। फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों में सेवा, श्रद्धा और संस्कार की भावना को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. महिपाल सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, सीईओ डॉ. सुष्मिता भाटी, एडमिन हेड कृष्णा यादव, स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत और फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्नेहा पुरी, ग्रंथ गुप्ता, वंश, सानवी सिन्हा, राजवी सिंह, राघवी सिंह और आरव सिंह सहित कई बच्चों ने भाग लिया। दीपक सिंह, भावना सोनी, गौरी पुरी, सुनीता भाटी, अनाया सिंह, भाविका चौहान, रजत शर्मा और रितेश सिन्हा ने वॉलंटियर के रूप में सहयोग किया। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन ने समाज के सभी संस्थानों और लोगों से अपील की है कि वे भी कावड़ियों और श्रद्धालुओं से मिलें और ऐसी गतिविधियों में भाग लें जो हमें अपनी संस्कृति, देश और समाज के करीब लाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।