{"_id":"697619e9b747433f350b9687","slug":"video-kisan-sangharsh-morcha-will-surround-commissionerate-on-january-28-in-greater-noida-2026-01-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: किसान संघर्ष मोर्चा 28 जनवरी को करेगा कमिश्नरेट का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: किसान संघर्ष मोर्चा 28 जनवरी को करेगा कमिश्नरेट का घेराव
राहुल तिवारी
Updated Sun, 25 Jan 2026 06:56 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में रामपुर फतेहपुर में बरात में एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर किसान संगठनों ने पंचायत की है। 27 जनवरी तक का समय पुलिस को देकर चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई न होने पर 28 जनवरी को किसान संघर्ष मोर्चा कमिश्नरेट का घेराव करेगा।
रामपुर फतेहपुर में बरात में शामिल होने गए गांव जगनपुर के देशराज नागर व देवेंद्र नागर के परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी दिखाते हुए रविवार को कैलाश अस्पताल पर पंचायत कर लोगों में आक्रोश जाहिर किया है। पुलिस को 27 जनवरी तक का आज फिर समय दिया है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर संतोष जनक कार्रवाई नहीं हुई और मुख्य अपराधियों को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो कमिश्नरेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान तीनों संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोगों ने कैलाश अस्पताल पर पंचायत की। इस अवसर सोरन प्रधान, शौकत अली चैची, देशराज नागर, कृष्ण बैंसला, जगवीर नंबरदार, पंडित प्रमोद शर्मा, अखिलेश प्रधान, विक्रम नागर, बलराज नागर, उम्मेद एडवोकेट, जगदीश शर्मा, कृष्ण शर्मा, मेहरबान अली उदल आर्या, दुर्गेश शर्मा, शिवम पंडित, बलजीत चौधरी, बालकिशन चौधरी, चांद मोहम्मद, परवेज एडवोकेट, आजाद अधाना समेत लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।