{"_id":"6919938345e4973b1007559e","slug":"video-haryanas-preeti-panwar-wins-in-the-quarter-finals-of-the-world-boxing-championship-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता... प्रीति के पंच ने सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का, 18 नवंबर को खेलेंगी सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता... प्रीति के पंच ने सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का, 18 नवंबर को खेलेंगी सेमीफाइनल
विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की प्रीति पंवार ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। उन्होंने जीत का श्रेय अपने माता पिता और कोच को दिया है। प्रीति ने उज्बेकिस्तान की उक्तमोवा निगिना को हार का पंच लगाया है। उन्होंने 54 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की है। अमर उजाला से खास बातचीत में प्रीति ने बताया कि मेरे दिमाग में था कि शत प्रतिशत देना है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से छह घंटे अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने काफी सहयोग दिया है। मैंने कभी भी सोचा था कि खेल में जाऊंगी,लेकिन परिवार ने हिम्मत बढ़ाई । उसी का नतीजा है कि विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हूं। उन्होंने बताया कई बार आसपास के लोग मां ताने देते थे कि बेटी को बॉक्सिंग में क्यों डाल रही हो,लेकिन मेरे परिवार के लोगों ने इन तानों को नजर अंदाज कर मुझे हमेशा प्रेरित किया कि अपने सपनों के लिए जियो लोगों की बातों को अनसुना करो। उन्होंने बताया कि अब वह सेमीफाइनल की तैयारियों में जुट जाएगी। देश में ही विश्व चैंपियन बनना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।