{"_id":"6aae3671122662f2ed0a239e","slug":"video-greater-noida-car-hits-young-girl-on-her-way-to-school-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: स्कूल जा रही मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर; घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: स्कूल जा रही मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर; घटना सीसीटीवी में कैद
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की चपेट में बच्ची के आने की घटना दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि बच्ची सुबह स्कूल जाने के लिए सोसाइटी परिसर से निकल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और बच्ची को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगने से बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को संभाला और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना के बाद सोसाइटी में लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि आवासीय परिसर में बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही रहती है, ऐसे में वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखनी चाहिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।