{"_id":"68a89167e00d64b9f90013db","slug":"video-firing-and-attack-on-a-person-in-panchayat-due-to-dispute-over-thar-vehicle-2025-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेवर में खूनी खेल: थार पर महासंग्राम, पंचायत में एक शख्स पर फायरिंग, दो हमलावारों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर में खूनी खेल: थार पर महासंग्राम, पंचायत में एक शख्स पर फायरिंग, दो हमलावारों को पकड़ा
जेवर में शुक्रवार को थार गाड़ी को लेकर हुए विवाद में चल रही पंचायत के बीच दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर तमंचे की बट से पीटा। हमले में दूसरे पक्ष के व्यक्ति को चोटें आईं हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उनके साथी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो तमंचे के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दयानतपुर गांव निवासी गौरव पुत्र राम अवतार सिंह ने बताया कि थार गाड़ी लेने में पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद था। इस मामले में दोनों पक्षों में गांव दयानतपुर में पंचायत हो रही थी। आरोप है कि लगभग साढ़े दस बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी धर्मेंद्र भाटी व जग्गू भाटी, धर्म भाटी, सौरव व गौरव उर्फ गौरी, गौरव कुमार, अन्नू, फरीदाबाद के नरावली निवासी करन सिंह सहित 10 आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दबंगों ने उन पर तमंचों के बट से हमला किया। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। शोर सुनकर गौरव के भाई अमन पुत्र ऋषिपाल बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनपर भी तमंचे के बट से हमला किया गया। ग्रामीणों ने मौके पर आरोपी करन सिंह और गौरव सिंह को पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।