{"_id":"68c4292e1fc2588f380fdb8a","slug":"video-domestic-help-narrowly-escaped-from-falling-plaster-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा: सोसाइटी के फ्लैट में गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बची घरेलू सहायिका, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा: सोसाइटी के फ्लैट में गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बची घरेलू सहायिका, देखें वीडियो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में शुक्रवार को प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। घर में काम कर रही घरेलू सहायिका बाल बाल हादसे का शिकार होने से बच गई। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं,लेकिन एओए की ओर से कोई कदम नहीं उठाएं जा रहे हैं। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के डी 603 फ्लैट नंबर में सौरभ तिवारी रहते हैं। उनके फ्लैट में प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा छूटकर गिरा, जोकि बालकनी में लगे टीन शेड को तोड़ते हुए अंदर जाकर गिरा, इस दौरान वहां पर घरेलू सहायिका का कार्य कर रही थी, जोकि बाल बाल बाल हादसे का शिकार होने से बच गई। यदि प्लास्टर का हिस्सा महिला के सर पर गिर जाता तो वह गंभीर रूप से घायल हो सकती थी। वहीं, लोगों ने बताया कि प्लास्टर का कुछ हिस्सा नीचे सोसाइटी परिसर में बने पार्क में भी जाकर गिरा, इस दौरान वहां एक महिला टहल रही थी। वह भी बाल बाल बच गई। लोगों का आरोप है कि एओए से भी शिकायत की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। हर महीने समय से लोग सोसाइटी के मेंटेनेंस का भुगतान करते हैं, उसके बाद भी रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। वहीं एओए सचिव अंजनी कुमार ने बताया कि सभी आरोप गलत हैं। बिल्डर की ओर से दो ब्लॉक का काम करा दिया गया है। बचा हुआ कार्य भी एक दो महीने में पूरा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।