Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Dhirendra Singh welcomed decision to increase compensation for farmers and to secure land for mandi
{"_id":"6a83197bbdc568cf10043171","slug":"video-dhirendra-singh-welcomed-decision-to-increase-compensation-for-farmers-and-to-secure-land-for-mandi-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी: धीरेंद्र सिंह ने किसानों का मुआवजा बढ़ने और मंडी के लिए जमीन मिलने के निर्णय का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी: धीरेंद्र सिंह ने किसानों का मुआवजा बढ़ने और मंडी के लिए जमीन मिलने के निर्णय का किया स्वागत
जेवर क्षेत्र के किसानों के मुआवजे में बढ़ोत्तरी और विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति मिलने पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने खुशी जताई है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक सोमवार को हुई, जिसमें विभिन्न निर्णय लिए गए। लेकिन बोर्ड बैठक से पहले जेवर विधायक ने प्राधिकरण के चेयरमैन और सीईओ के साथ बैठक करके क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक से पूर्व उनकी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसके बाद उनके प्रयासों का असर हुआ है और बोर्ड बैठक में किसानों को राहत देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं को भी मंजूरी दे दी गई है। इसमें किसानों का मुआवजा प्रति बीघा 2 लाख से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं जेवर क्षेत्र में अंतर्राज्यीय बस अड्डा, मेडिकल अब, जेवर मंडी जैसी बड़ी परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि अभी किसानों को 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिल रहा था, जिसे 6 प्रतिशत बढ़ाकर 4,558 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों को 4,037 रुपये प्रति वर्गमीटर के साथ 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जेवर आज उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बन रहा है। उनका प्रयास है कि इस विकास की पहली हिस्सेदारी उस किसान, नौजवान और स्थानीय नागरिक को मिले, जिसकी जमीन और सहयोग से विकास की यह नींव खड़ी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।