{"_id":"6ae059d0140b4b6abe09f976","slug":"video-crowd-of-patients-swarms-district-hospital-after-a-two-day-holiday-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, दवा लेने के लिए लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, दवा लेने के लिए लगी लंबी कतारें
छुट्टी के बाद मंगलवार को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने के लिए मरीज पहुंचने लगे। डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ा। पंजीकरण काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में रोजाना 2500 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचते हैं। दो दिन अस्पताल की नियमित सेवाएं प्रभावित रहने के बाद मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था पर भी दबाव देखने को मिला। कई मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने और दवा प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के कारण सुबह से दोपहर तक परिसर में चहल-पहल बनी रही। मरीजों और उनके परिजनों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।