{"_id":"6a51fbc283c09f4acb0d5ffa","slug":"video-cleaning-of-the-kundli-drain-in-noida-sector-50-has-begun-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर, सेक्टर-50 के कुंडली नाले की सफाई शुरू, जेसीबी और ट्रकों से हटाया जा रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर, सेक्टर-50 के कुंडली नाले की सफाई शुरू, जेसीबी और ट्रकों से हटाया जा रहा कचरा
नोएडा के सेक्टर-50 स्थित कुंडली नाले में गंदगी और कचरे के कारण जल निकासी प्रभावित होने की समस्या को लेकर अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद नोएडा प्राधिकरण हरकत में आ गया। शुक्रवार को प्राधिकरण के संबंधित विभाग ने नाले की सफाई का अभियान शुरू कराया।
सफाई कार्य के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से नाले में जमा सिल्ट, कचरा और झाड़-झंखाड़ निकाले गए। निकाले गए कचरे को ट्रकों में भरकर निर्धारित स्थान पर भेजा गया। लंबे समय से नाले में गंदगी जमा होने के कारण बरसात के दौरान जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।