{"_id":"6a993eb2498689b56c05979c","slug":"video-accused-arrested-who-stole-jewelry-worth-lakhs-from-flat-in-greater-noida-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में चोरी कांड: किचन के रास्ते अंदर में घुसा कारपेंटर, लाखों के जेवर उड़ाए; ऐसे पकड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में चोरी कांड: किचन के रास्ते अंदर में घुसा कारपेंटर, लाखों के जेवर उड़ाए; ऐसे पकड़ा चोर
बिसरख कोतवाली पुलिस ने कैपिटल एथेना सोसाइटी के फ्लैट में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहेब (21) निवासी आनंद विहार कॉलोनी मसूरी-डासना गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, अन्य सामान और 537 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी सोहेब सोसाइटी के एक फ्लैट में कारपेंटर का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने सामने वाले फ्लैट की रेकी की और घर खाली मिलने पर किचन के रास्ते अंदर घुसकर अलमारी से ज्वैलरी चोरी कर ली।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कैपिटल एथेना सोसाइटी निवासी मनुजपुरी ने शिकायत दी थी कि 1 सितंबर को अज्ञात चोर उनके फ्लैट में घुस गया। चोर घर से सोने के दो कंगन, एक अंगूठी, दो कान के टॉप्स, रोज गोल्ड की चेन व अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर दो सितंबर को बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। गुरुवार को चौकी प्रभारी राइस सिटी उपनिरीक्षक धवल प्रताप श्रीवास्तव की टीम ने चेकिंग के दौरान बाबा इलायची प्लांट से पहले कट के पास से सोहेब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से मुकदमे से संबंधित चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह टावर-6 के फ्लैट नंबर-707 में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसके सामने फ्लैट नंबर-702 था। 1 सितंबर को उसे पता चला कि फ्लैट में कोई मौजूद नहीं है। इसके बाद वह किचन के रास्ते फ्लैट के अंदर दाखिल हुआ। कमरे में रखी अलमारी से ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी करने के बाद वह किचन के रास्ते ही बाहर निकल गया।
यह सामान हुआ बरामद
आरोपी के कब्जे से रोज गोल्ड सेट, जिसमें एक चेन, दो टॉप्स और डायमंड लगी एक अंगूठी बरामद की है। इसके अलावा पीली धातु की एक अंगूठी, छह कंगन, सफेद धातु का ब्रेसलेट, छोटी चेन, तीन बिछवे और एक लॉक बरामद हुआ। तीन मोरनुमा लॉकेट लगी एक चेन और मुकदमे से संबंधित 537 रुपये नकद भी मिले हैं। बरामद माल की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। आरोपी पिछले कई दिन से वहां काम कर रहा था। आरोपी मेंटेनेंस विभाग की तरफ से काम कर रहा था। घटना के वक्त पीड़ित परिवार घर से बाहर था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।