{"_id":"6aa67aa577496f05e70de347","slug":"video-traffic-arrangements-to-change-on-six-model-roads-in-gurugram-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: छह मॉडल रोड पर बदलेगी यातायात व्यवस्था, लगेंगे आधुनिक सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: छह मॉडल रोड पर बदलेगी यातायात व्यवस्था, लगेंगे आधुनिक सिस्टम
गुरुग्राम शहर की प्रमुख छह सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना अब धरातल पर उतरने लगी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इन मार्गों पर आधुनिक यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सूचना प्रणाली स्थापित करने के लिए करीब 7.05 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। योजना के तहत छह मॉडल रोड पर वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी), पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) और इमरजेंसी कॉल प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। कार्य आवंटित होने के बाद एजेंसी को इसे चार माह में पूरा करना होगा। इन सड़कों पर हरियाली का भी पूरा ध्यान होगा। चयनित मार्गों में एमजी रोड (इफ्को चौक से सिकंदरपुर), हैमिल्टन कोर्ट रोड, व्यापार केंद्र रोड, अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-29 सिग्नेचर टावर रोड, सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी सेंटर रोड और मेदांता रोड शामिल हैं।
प्रमुख स्थानों पर बड़े आकार की वीएमडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन पर यातायात की स्थिति समेत अन्य आवश्यक सार्वजनिक सूचनाएं प्रदर्शित की जा सकेंगी। इन डिस्प्ले को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से संचालित करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर इमरजेंसी कॉल प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे। आपात स्थिति में व्यक्ति कॉल प्वाइंट पर लगे बटन के माध्यम से पुलिस से तत्काल संपर्क कर सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।