{"_id":"6ac8f5a7cbc88b1268019f46","slug":"video-municipal-corporation-has-initiated-work-to-lay-new-line-for-drainage-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल में जलभराव रोकने के लिए नई सीवर लाइन बिछा रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल में जलभराव रोकने के लिए नई सीवर लाइन बिछा रहा निगम
गुरुग्राम शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया है। इन दोनों स्थानों पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सबसे अधिक सामने आती है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव से राहत दिलाने के लिए निगम की ओर से नई लाइन डालने का काम कराया जा रहा है।
सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल के आसपास बारिश होने पर सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। खासकर नागरिक अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।