{"_id":"6b0b3031a754a85d4f009150","slug":"former-england-captain-alastair-cook-played-cricket-with-students-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108730-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टेयर कुक ने विद्यार्थियों के साथ खेला क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टेयर कुक ने विद्यार्थियों के साथ खेला क्रिकेट
विज्ञापन
पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टेयर कुक विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए। वि.
- क्वीन एलिजाबेथ स्कूल पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, छात्रों को खेल के महत्व और टीम भावना का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सर एलिस्टेयर कुक ने शनिवार को गुरुग्राम स्थित क्वीन एलिजाबेथ स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और उनके परिवारों के साथ संवाद किया। साथ ही छात्रों की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया और मैदान पर विद्यार्थियों के साथ क्रिकेट भी खेला।
सर एलिस्टेयर कुक ने विद्यार्थियों को अपने क्रिकेट करियर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम के साथ मिलकर काम करने की सीख मिलती है। उन्होंने असफलताओं से सीखने और दबाव की स्थिति में शांत रहकर निर्णय लेने के महत्व पर भी चर्चा की।
कुक ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें जीवन में कई महत्वपूर्ण सीख दी हैं, जिनमें जिम्मेदारी निभाना और लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना प्रमुख हैं। स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. क्रेग कुक ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।