{"_id":"6ac4ec801a427a9bf8027d8b","slug":"video-home-minister-amit-shah-will-address-viksit-bharat-sankalp-sabha-at-laser-valley-on-wednesday-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लेजर वैली में विकसित भारत संकल्प सभा: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेजर वैली में विकसित भारत संकल्प सभा: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे अध्यक्षता
गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली) की पार्किंग में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाले लोगों और अन्य जिलों से पहुंचने वाले प्रतिभागियों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश और निकासी, यातायात, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित करने को कहा।कार्यक्रम के बाद गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मशाल यात्रा रवाना होगी। कार्यक्रम में गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जिलों से भी लोगों की भागीदारी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।