{"_id":"6ae89e3d42a7a3be50046264","slug":"video-gurugram-waste-from-homes-increases-during-diwali-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: दिवाली पर घरों से बढ़ा कूड़ा, नियमित उठान नहीं होने से जगह-जगह लग रहे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: दिवाली पर घरों से बढ़ा कूड़ा, नियमित उठान नहीं होने से जगह-जगह लग रहे ढेर
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में घरों से निकलने वाले कूड़े की मात्रा बढ़ गई है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठान की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। कई इलाकों में घरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कहीं दो तो कहीं तीन दिन बाद कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पहुंच रही है। ऐसे में घरों के बाहर और आसपास कूड़ा जमा होने से गंदगी फैल रही है। त्योहार पर घरों की सफाई और खरीदारी के चलते पहले से अधिक कूड़ा निकल रहा है, लेकिन उसके निस्तारण की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। शहर के कई रिहायशी इलाकों में लोगों को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इंतजार करना पड़ रहा है। निर्धारित समय पर गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण लोग मजबूरी में घरों का कूड़ा बाहर रख रहे हैं। इससे सड़कों और गलियों के किनारे कूड़े के ढेर लग रहे हैं। कई जगह कूड़ा बिखरने से दुर्गंध भी फैल रही है। त्योहार के समय घरों की सफाई के साथ पुराने सामान और अन्य अपशिष्ट भी बड़ी मात्रा में बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में नियमित उठान नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है।
नगर निगम की ओर से नए ठेकेदार के माध्यम से कूड़ा उठान व्यवस्था शुरू कराने की तैयारी है। फिलहाल निगम को नए ठेकेदार के काम शुरू करने का इंतजार है। इस बीच मौजूदा व्यवस्था में आ रही दिक्कतों का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दीवाली से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की चुनौती निगम के सामने है। यदि समय रहते घरों से कूड़े का नियमित उठान शुरू नहीं हुआ तो त्योहार के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था और बिगड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।