{"_id":"6b02d77bf9c64b4744055d92","slug":"video-e-bus-depot-built-on-75-acres-in-gurugram-to-be-inaugurated-on-november-27-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 7.5 एकड़ में तैयार हुआ ई-बस डिपो, 27 नवंबर को होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 7.5 एकड़ में तैयार हुआ ई-बस डिपो, 27 नवंबर को होगा उद्घाटन
गुरुग्राम में शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सेक्टर-48 में 24 करोड़ से बनाए गए ई-बस डिपो का 27 नवंबर को लोकार्पण किया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ भी होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जीएमडीए ने सेक्टर-48 में करीब 7.5 एकड़ क्षेत्र में ई-बस डिपो का निर्माण कराया है। यहां एक साथ 100 बसों को खड़ा करने की क्षमता है। इसके अलावा एक समय में 25 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था की गई है। डिपो परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है। महिला और पुरुष चालक एवं परिचालकों के लिए अलग-अलग रेस्ट रूम बनाए गए हैं। कर्मचारियों की सुविधा के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है। इस डिपो के निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत गुरुग्राम को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इनमें से 75 बसें शहर में पहुंच चुकी हैं। जीएमडीए डिपो के बाहर सड़क, फुटपाथ और हरियाली बेहतर करने में जुटा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।