{"_id":"6b02d764e5781f43250d6669","slug":"video-glimpses-of-indian-culture-will-be-depicted-on-pillars-at-rajiv-chowk-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजीव चौक के पिलर्स पर उकेरी जाएंगी भारतीय संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौक के पिलर्स पर उकेरी जाएंगी भारतीय संस्कृति की झलक
गुरुग्राम में शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल राजीव चौक को अब भारतीय कला और संस्कृति की पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने चौराहे के सौंदर्यीकरण की पहल शुरू की है। इसके तहत यहां बने पिलर्स पर भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। इस काम की जिम्मेदारी गुवाहाटी से बुलाए गए कलाकारों की टीम को सौंपी गई है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि कलाकार राजीव चौक के पिलर्स पर भारतीय पौराणिक कथाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। चौक के आसपास पहले ही बड़े स्तर पर पौधारोपण कराया जा चुका है। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। अब पिलर्स पर कलाकृतियां तैयार कराकर चौराहे के सौंदर्यीकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।