{"_id":"6980c2004043db853202820c","slug":"video-khaki-uniform-also-tainted-in-fake-passport-case-verification-done-with-four-tablets-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट में खाकी का दामन भी दागदार, चार टेबलेट से हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पासपोर्ट में खाकी का दामन भी दागदार, चार टेबलेट से हुआ सत्यापन
फर्जी पासपोर्ट मामले में कमिश्नरेट पुलिस की गर्दन फंसती नजर आ रही है। जांच में सामने आया है कि 22 फर्जी पासपोर्ट का सत्यापन चार अलग-अलग टेबलेट से हुआ है। सत्यापन अंतराष्ट्रीय गिरोह के इशारे पर किए गए हैं। घर-घर जाकर सत्यापन करने का दंभ भरने वाली कमिश्नरेट पुलिस ने थाने में बैठकर ही पासपोर्ट का सत्यापन कर डाला। सितंबर से 12 नवंबर तक हुए इस सत्यापन में कुछ उपनिरीक्षकों और बीट पुलिस ऑफीसर की संलिप्ता उजागर हो रही है। भोजपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी दीपक कुमार को डीसीपी ने निलंबित कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक फर्जी पासपोर्स्ट एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग मोबाईल नंबर से बने हैं। तीनों नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि कूटरचित दस्तावेजों से बनाए गए हैं। जांच में यह भी उजागर हुआ है कि दिल्ली के तीन परिवार इन्हीं फर्जी पासपोर्ट के जरिए दार्जलिंग में शिफ्ट हो गए हैं। इसके साथ ही इन्हीं पासपोर्ट के बलबूते अफगानिस्तान में भी दिल्ली के कुछ लोगों का आना-जाना उजागर हुआ है। आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एलआईयू फिर से जांच के घेरे में आ गई है। क्षेत्रीय एलआईयू से भी इस बाबत पूछताछ की जाएगी और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।