यूपी के गाजियाबाद में नौ महीने के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बच्चे की मां ने अपने ही पति पर मासूम की गला घोंटकर हत्या करने और फिर मौत को प्राकृतिक बताकर शव को दफनाने का गम्भीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।
पिता ने ले ली नौ माह के बेटे की जान!: मां बोली- गला घोंटकर मार डाला, शव दफनाया; दीवाली की रात की थी साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:16 PM IST
सार
गाजियाबाद स्थित गांव बयाना में संदिग्धावस्था में हुई नौ माह के बच्चे का शव को कब्र से निकलवाकर मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है, बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर वेव सिटी पुलिस ने नामित मजिस्ट्रेट एसीपी कोतवाली की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन