{"_id":"6a991ad7c1cf3f70e30d87e2","slug":"video-grand-bike-rally-held-on-foundation-day-of-akhil-bharatiya-udyog-vyapar-mandal-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, निकाली भव्य बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, निकाली भव्य बाइक रैली
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर आज शहर के प्रमुख बाजारों से भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी बाइक पर सवार होकर शामिल हुए।
बाइक रैली के माध्यम से व्यापारियों में एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए निकली, जिसका जगह-जगह व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संदीप बंसल दीपक गर्ग अनिल गर्ग संजय गुप्ता विनोद अग्रवाल प्रेम प्रकाश चिनी अमरीश गोयल अमन सिसोदिया सोनू सैनी राजेंद्र राजू महेंद्र कुमार श्रीपाल यादव मुकेश कुमार मूलचंद दीपक अनिल गुप्ता नितिन मित्तल अरुण कुमार अनिल ठाकुर नरेश ठाकुर समीर अहमद चांद कुरैशी मंजूर अहमद मुस्तफा दिनेश सिसोदिया राकेश अग्रवाल दिनेश जैन अर्चित गोयल प्रवीण शर्मा दुष्यंत गुप्ता मोहित गोयल नवीन गौतम सुमित मित्तल कैलाश सिसोदिया गौरव बिजेंदर राजपूत जितेंद्र गोयल रोहित मित्तल सुंदरलाल विनोद कुमार सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।