अलाउद्दीन बने अखिलेश: सनातन भवन में हुआ शुद्धीकरण, हिंदू धर्म अपनाने के पीछे बताई ये वजह; देखें वीडियो
अलाउद्दीन को जनेऊ धारण कराया गया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म का अध्ययन करने और उसकी विचारधारा को समझने के बाद अपनी इच्छा से धर्म अपनाने का निर्णय लिया है।
विस्तार
हिंदू रक्षा दल की ओर से मंगलवार को लोनी स्थित सनातन भवन में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी अमित प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में अलाउद्दीन नाम के युवक ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और विधि-विधान के बीच उनका शुद्धीकरण कराया गया।
अपनी इच्छा से अपनाया सनातन
अमित प्रजापति ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में अलाउद्दीन का नाम अखिलेश रखा गया। कार्यक्रम में उन्हें जनेऊ धारण कराया गया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म का अध्ययन करने और उसकी विचारधारा को समझने के बाद अपनी इच्छा से धर्म अपनाने का निर्णय लिया है।
अलाउद्दीन ने किया था हिंदू रक्षा दल से संपर्क
उन्होंने कहा कि सनातन में उन्हें सम्मान और स्नेह मिला है। वह लोगों को सनातन धर्म की अच्छाइयों और दर्शन के बारे में समझाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को जबरन धर्म में नहीं लाया जा सकता। अलाउद्दीन स्वयं संगठन के संपर्क में आए थे और उन्होंने सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सनातन भवन में धार्मिक अनुष्ठान कराया गया।
संगठन रखेगा ख्याल, करेगा सुरक्षा
उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से सनातन अपनाने वालों का संगठन स्वागत करेगा और उनके सम्मान व सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में हरिओम मंदिर ट्रस्ट के हरि ओम बाबा, वेद प्रचार समिति के अध्यक्ष मनोज आर्य, पंडित दीपक पुरुषार्थी, डॉ. सीपी शर्मा, पंडित अरविंद आर्य और कपिल आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.