{"_id":"6aabaaf568b343e2d0096089","slug":"video-ghaziabad-anti-upi-posters-put-up-in-vijay-nagar-market-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपीआई विवाद: गाजियाबाद में व्यापारियों ने लगाए पोस्टर, दो हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर टैक्स का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीआई विवाद: गाजियाबाद में व्यापारियों ने लगाए पोस्टर, दो हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर टैक्स का विरोध
2000 के ऊपर के सभी ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों से टैक्स वसूली के सरकार सरकार के निर्णय का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को विजयनगर क्षेत्र में कई दुकानों के सामने विरोध में पोस्टर लगाए गए। दुकानदारों का कहना है कि ऐसे निर्णय से व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। व्यापारी नेता संजय बिंदल का कहना है कि यदि यूपीआई से ट्रांजेक्शन पर या नियम लागू होता है तो व्यापारी कैश में लेनदेन करेंगे। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री तिलक राज अरोड़ा का कहना है कि सरकार का या निर्णय व्यापारियों के हित में नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक संगठन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता का कहना है की ज्यादातर ट्रांजेक्शन 2000 के ऊपर ही होता है। यह नियम लागू होगा तो व्यापारी अपने पास से टैक्स कैसे देगा। इस टैक्स का असर जनता पर भी पड़ेगा। इस निर्णय पर सरकार को एक बार पुनः विचार करना चाहिए।
गाज़ियाबाद में 90 फीसदी से ज्यादा ट्रांजेक्शन यूपीआई से
लीड बैंक मैनेजर बुधराम का कहना है कि गाजियाबाद में 90 फ़ीसदी से ज्यादा ट्रांजैक्शन यूपीआई से हो रहा है। या टैक्स जनता से नहीं लिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।