{"_id":"6a97e620adb4b2eeb50a12db","slug":"video-janhvi-family-members-in-faridabad-have-accused-the-school-of-negligence-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शवगृह के बाहर परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, स्कूल से कूदी थी 11वीं की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शवगृह के बाहर परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, स्कूल से कूदी थी 11वीं की छात्रा
फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के शवगृह के बाहर मृतका जान्हवी के परिजन गमगीन खड़े थे। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को 11वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा सीए बनना चाहती थी। माता-पिता भी उसे सीए बनाने की तैयारी में जुटे थे। जान्हवी कॉमर्स की छात्रा थी। वह दो भाईयों की बहन थी, जिसमें से एक भाई कॉलेज में पढ़ाई करता है। वहीं दूसरा छोटा भाई उसके साथ उसी स्कूल में पढ़ता है। पिता प्रमोद ने बताया कि उनकी बेटी ने कॉमर्स में दाखिला लिया था। वह पाली में परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से यूपी, बुलंदशहर के रहने वाले हैं लेकिन करीब 40 सालों से वह यहां रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का सीए बनने का सपना अधूरा रह गया। हरियाणा अभिभावक एकता मंच प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने कहा कि अगर स्कूल के अंदर या स्कूल के बाहर कोई बच्चा कोई गलती करता है तो उसके लिए स्कूल के अध्यापक की ओर से बच्चों को सजा देने की बजाए उस बच्चे के परिजनों को बुलाकर बात करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।