{"_id":"68d80cd5a85656b5d4041965","slug":"video-student-union-elections-2025-abvp-once-again-wins-the-dav-pg-college-president-post-dehradun-news-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में दिलचस्प मुकाबला, अध्यक्ष पद फिर ABVP का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में दिलचस्प मुकाबला, अध्यक्ष पद फिर ABVP का कब्जा
उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर 14 साल बाद एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वापसी की और जीत का परचम लहराया। एबीवीपी के प्रत्याशी ऋषभ मल्होत्रा ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रत्याशी हरीश चंद्र जोशी को 657 वोटों से करारी शिकस्त दी। छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर बीते 14 साल से एबीवीपी या उसके बागियों का कब्जा रहा था। लेकिन दो साल पहले 2023 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत दर्ज कर एबीवीपी के विजयरथ को रोक दिया। ऐसे में इस साल हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का मुकाबला भले त्रिकोणीय था पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर रही और एबीवीपी ने इस पद पर वापसी करते हुए जीत अपने नाम की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।