Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress office-bearers to reach every village

चौपाल: गांव-गांव पहुंचेंगे किसान कांग्रेस के पदाधिकारी

Sat, 28 Nov 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 28 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Congress office-bearers to reach every village
विकासनगर। ब्लॉक में किसान कांग्रेस ने शनिवार को किसान संवाद चौपाल की शुरुआत की। प्रदेश प्रभारी शीतल मान ने चौपाल का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याएं और चुनौतियां उनके सामने रखीं। जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि किसान कांग्रेस जिले के गांव-गांव में चौपाल आयोजित करेगी। इसमें किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। इन समस्याओं को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा, ताकि किसानों की मांगों को उचित मंच मिल सके। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को कांग्रेस के आगामी घोषणा पत्र में शामिल कराने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुमित चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष की सिंह, नीरज भट्ट शर्मा, वरिष्ठ किसान कुलविंदर सिंह एडवोकेट समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed