Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mock drills were conducted at 150 locations in the state.

आपदा प्रबंधन दिवस : राज्य में 150 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल

Sat, 28 Nov 2026 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mock drills were conducted at 150 locations in the state.
- यूएसडीएमए में अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आपदा प्रबंधन दिवस व सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को प्रदेश में 150 स्थानों पर राज्यस्तरीय मॉक ड्रिल हुई। इस अभ्यास में सभी 13 जिलों व तहसील स्तर की टीमों ने भाग लिया। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मॉक अभ्यास का निरीक्षण किया।
आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान देश के लिए साहस और समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉक अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाए। राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चेतावनी प्रणाली और ड्रोन सर्विलांस जैसी आधुनिक तकनीकों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर के दायित्वों पर आधारित मानक संचालन प्रक्रिया का विमोचन किया। इस प्रक्रिया के माध्यम से अधिकारियों के दायित्वों और आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई को स्पष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन किया

आपदा प्रबंधन मंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में रासायनिक और परमाणु आपदाओं में उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त डीप डाइविंग सेट और थर्मल इमेजिंग कैमरा का भी प्रदर्शन किया गया।
---

तीन हजार स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आपदा प्रबंधन दिवस पर शनिवार को 150 स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल हुई गई, जबकि चार दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान कुल 1,200 स्थानों पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं तैयारियों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही तीन हजार से अधिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।

---

विभिन्न आपदा परिदृश्यों पर हुआ व्यापक मॉक अभ्यास हुआ
चार दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान राज्यभर में विभिन्न आपदा परिदृश्यों को आधार बनाकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। भूकंप के परिदृश्य में भवनों के क्षतिग्रस्त होने, लोगों के मलबे में फंसे होने तथा घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। भूस्खलन एवं सड़क अवरोध के परिदृश्य में मार्ग बाधित होने, प्रभावित लोगों तक पहुंच बनाने तथा सड़क मार्ग को सुचारु करने की कार्रवाई का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed