फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Rekha arya case girdhari lal Sahu SIT probes nephew role after he was made company director

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य प्रकरण, गिरधारी फरार... अब एसआईटी के रडार पर रिश्तेदार, सामने आया नया कनेक्शन

Sat, 31 Oct 2026 09:32 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 09:32 PM IST
सार

रेखा आर्या प्रकरण में फरार गिरधारी लाल साहू से जुड़े कारोबारी नेटवर्क की जांच आगे बढ़ रही है। कंपनी में डायरेक्टर के पद पर हुए बदलाव ने जांच एजेंसियों का ध्यान उनके पारिवारिक संबंधों की ओर खींचा है।

विज्ञापन
Minister Rekha arya case girdhari lal Sahu SIT probes nephew role after he was made company director
पप्पू गिरधारी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

रेखा आर्या प्रकरण में फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं। जांच का दायरा अब गिरधारी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि उनके रिश्तेदार भी जांच एजेंसियों के राडार पर आ गए हैं। सामने आया है कि गिरधारी के भतीजे सतेंद्र राठौर को संबंधित कंपनी में डायरेक्टर बनाया गया था। इससे कंपनी के संचालन और प्रकरण में गिरधारी के पारिवारिक कनेक्शन की पड़ताल अहम हो गई है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी में पहले रेखा आर्या की भूमिका थी, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर गिरधारी के भतीजे सतेंद्र राठौर को डायरेक्टर बनाया गया। डायरेक्टर के स्तर पर हुए इस बदलाव को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे कंपनी में गिरधारी के परिवार की भूमिका और उनके करीबियों के जरिये कारोबारी गतिविधियों पर नियंत्रण की संभावनाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

गिरधारी से जुड़े संभावित ठिकानों पर तलाश
गिरधारी लाल साहू के फरार होने के बाद जांच एजेंसियां उनके ठिकानों के साथ ही उनसे जुड़े लोगों और कारोबारी नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं। कंपनी में भतीजे की नियुक्ति और उससे पहले रेखा आर्या को हटाए जाने का घटनाक्रम अब जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन सकता है। एसआईटी की ओर से पहले भी गिरधारी से जुड़े संभावित ठिकानों पर तलाश की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब कंपनी के दस्तावेजों, डायरेक्टर नियुक्ति की प्रक्रिया और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल से इस प्रकरण की कई कड़ियां जुड़ सकती हैं। अब तक की जांच में बनखंडी रुद्राक्षधाम इन्फ्राडेवलपर प्राइवेट लिमिटेड और श्री अंबे ऑटो डीलर प्राइवेट लिमिटेड में गिरधारी के भतीजे सतेंद्र की भूमिका सामने आई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: हेली सेवाओं के नियम, अब हर उड़ान में पायलट के साथ को-पायलट भी जरूरी, युकाडा को देनी होगी रिपोर्ट

जेल तक जा सकती है जांच

सूत्रों की मानें तो इस प्रकरण में गिरधारी की एक और करीबी युवती की भी भूमिका सामने आ रही है। फिलहाल वह बरेली जेल में बंद है। प्रकरण में नए-नए तथ्य सामने आने के बाद एसआईटी की जांच का दायरा जिस तरह बढ़ रहा है उससे माना जा रहा है कि ये युवती भी जांच के दायरे में आ सकती है। टीमें जेल में बंद इस युवती से भी पूछताछ कर सकती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed