फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand char dham helicopter services Co-pilots mandatory pilots to submit flight reports after crash

उत्तराखंड: हेली सेवाओं के नियम, अब हर उड़ान में पायलट के साथ को-पायलट भी जरूरी, यूकाडा को देनी होगी रिपोर्ट

Sat, 31 Oct 2026 08:58 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

हेली हादसे के बाद उत्तराखंड में चारधाम चार्टर्ड सेवाओं के संचालन को लेकर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। नए नियमों के तहत उड़ान से जुड़ी जवाबदेही बढ़ेगी, वहीं हादसे का शिकार हुई कंपनी की सेवाओं पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand char dham helicopter services Co-pilots mandatory pilots to submit flight reports after crash
बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड में संचालित होने वाली चारधाम चार्टर्ड हेली सेवाओं में अब पायलट के साथ को-पायलट भी होंगे। वहीं, हर फ्लाइट के बाद पायलट को अपनी रिपोर्ट उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण(युकाडा) को भेजनी होगी। हेली हादसे के बाद शनिवार को हुई डीजीसीए-युकाडा की उच्च स्तरीय बैठक में ये अहम फैसले लिए गए। उधर, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

अभी तक चार्टर्ड हेली सेवाओं में केवल पायलट उड़ान भरते हैं। अब तय किया गया है कि अब पायलट के साथ को-पायलट भी होंगे। वहीं, पायलट का भी उड़ान को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं होती थी लेकिन अब हर उड़ान के बाद पायलट को अपनी रिपोर्ट युकाडा को भेजनी होगी। ये नए नियम दो नवंबर से प्रदेश में लागू होंगे। बैठक में जिस हेली कंपनी ट्रांस भारत का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है, उसकी सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

ट्रांसभारत की जौलीग्रांट एअरपोर्ट से चारधाम चार्टर्ड हेली सेवा के अलावा गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच भी हेली सेवा संचालित होती है। युकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि उड़ान पर रोक लगने के बाद इसके जो भी यात्री बुक हैं, वह दूसरी कंपनियों की हेली सेवाओं में समायोजित किए जाएंगे। बाकी कंपनियों की हेली सेवाएं शनिवार को सुचारु रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने की मौके पर पहुंचकर पड़ताल

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो और डीजीसीए की टीम शनिवार को चमोली स्थित दुर्घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी जानकारी जुटाई। हादसे में ब्लैक बॉक्स की भी तलाश की। फिलहाल टीम चमोली में ही रुकी हुई है। लौटने के बाद जांच पूरी करके डीजीसीए को अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद ही हादसे के मुख्य कारणों का पता चल सकेगा।



ये भी पढे़ं...मसूरी: पहाड़ों की रानी में दिखा कुदरत का अद्भुत नजारा, विंटर लाइन की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए सैलानी

हेली कंपनियों को संचालन में सतर्कता के निर्देश

हादसे के बाद युकाडा ने सभी हेली कंपनियों को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर हेली सेवाओं के संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। युकाडा खुद पूरी निगरानी कर रहा है। विषय मौसमी परिस्थितियों में उड़ान को लेकर खास एहतियात बरतने को कहा गया है। आपको बता दें कि अभी ट्रांस भारत के अलावा केदारनाथ में थुंबी, राजस, पिलग्रिमेज एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट, हिमालयन हेली की सेवाएं संचालित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed