{"_id":"677fe3645032e280eb0c6553","slug":"middle-aged-man-caught-with-80-tetra-packs-of-country-made-liquor-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-117654-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देसी शराब के 80 टेट्रा पैक के साथ अधेड़ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देसी शराब के 80 टेट्रा पैक के साथ अधेड़ दबोचा
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने देसी शराब के 80 टेट्रा पैक के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिसकर्मी बैरागीवाला पेट्रोल पंप के पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों को सेठी टी स्टॉल के बाहर एक अधेड़ व्यक्ति खड़ा दिखा। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि व्यक्ति के पास दो गत्ते की पेटी रखी थी। पुलिसकर्मियों ने जांच की तो पेटियों में देसी शराब के 80 टेट्रा पैक मिले। व्यक्ति ने अपना नाम जमनीपुर तप्पड़ निवासी अनिल कुमार सेठी बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।