विकासनगर। उप जिला अस्पताल विकासनगर में ईएनटी सर्जन के अवकाश पर होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी में उपचार के लिए आए कई मरीज बैरंग वापस लौट गए। ठंड बढ़ने के साथ लोगों को नाक, कान और गले की परेशानी भी होने लगी है। नाक बंद होना, गले में दर्द, सूजन और कान बहना आदि रोगों से ग्रस्त मरीज उपचार के लिए उप जिला अस्पताल आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ईएनटी सर्जन डॉ. पल्लवी कठैत अवकाश पर थीं। इसके चलते ओपीडी बंद रही। ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पंजीकरण काउंटर से ईएनटी सर्जन के अवकाश पर होने की जानकारी मिली। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि इमरजेंसी में रात की शिफ्ट की ड्यूटी के कारण ईएनटी सर्जन अवकाश पर थीं। शुक्रवार को वह ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।