{"_id":"6999ac83582163ee1003f67b","slug":"viral-video-scooty-stunt-bastar-news-c-1-1-noi1498-3976065-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में खतरनाक स्टंट: हाथों से नहीं बल्कि पैरों से चला रहा स्कूटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में खतरनाक स्टंट: हाथों से नहीं बल्कि पैरों से चला रहा स्कूटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किरंदुल–बचेली मार्ग का है, जहां युवक सार्वजनिक सड़क पर एक्टिवा से जानलेवा करतब करता नजर आ रहा है।
वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवक स्कूटी को हाथों से नहीं, बल्कि पैरों से चला रहा है। इतना ही नहीं, वह चलती स्कूटी पर लेटकर भी स्टंट करता दिख रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस समय यह स्टंट किया जा रहा है, उसी दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी आवागमन कर रहे हैं। जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था।
सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत खतरनाक ड्राइविंग, लापरवाही और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने पर भारी जुर्माना, वाहन जब्त करने और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। बावजूद इसके, युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में इस तरह के जोखिम भरे स्टंट की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।
यह घटना न केवल स्टंट करने वाले युवक की जान को खतरे में डालती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है। अब सबकी निगाहें बचेली पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या पुलिस ऐसे स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाएगी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।