Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Bilaspur Train Accident: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन बोले- ट्रेन हादसे में हुई लगभग 10 लोगों की मौत, इधर रेलवे ने कहा- छह लोग मरे
{"_id":"690a22f609762e268f068ac0","slug":"video-bilaspur-train-accident-katharaya-rajaya-matara-takhana-bl-tarana-hathasa-ma-haii-lgabhaga-10-lga-ka-mata-ithhara-ralva-na-kaha-chhaha-lga-mara-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Train Accident: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन बोले- ट्रेन हादसे में हुई लगभग 10 लोगों की मौत, इधर रेलवे ने कहा- छह लोग मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Train Accident: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन बोले- ट्रेन हादसे में हुई लगभग 10 लोगों की मौत, इधर रेलवे ने कहा- छह लोग मरे
केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि आज दुर्भाग्यजनक तरीके से गतोरा-लालखदान के पास ट्रेन हादसे में लगभग दस लोगों की मौत हुई है। इससे मन काफी व्यथित है। इस घटना के बाद हम लगातार केंद्रीय रेल मंत्री से बातचीत किये। केंद्रीय मंत्री खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी बातचीत की। घटना के तुरंत बाद रेल प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। जो दुर्घटना में घायल हुए हैं उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी अस्पताल पहुंचकर मैंने सब का हाल-चाल लिया। यहां पर चार लोग भर्ती हैं और सभी स्थिर है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी स्वस्थ हो, जिन्होंने अपनी जानें गवाही है उन्हें रेलवे की ओर से 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को पांच लाख और सामान्य घायल को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस हादसे की जांच कराई जाएगी। उसके बाद जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल, सभी घायल खतरे से बाहर हैं। डेढ़ साल का एक बच्चा भी खतरे से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।