{"_id":"68d15038b4ca9fac8c0dbbdf","slug":"video-people-submitted-a-memorandum-to-the-district-magistrate-regarding-the-liquor-shop-in-raigarh-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में शराब की दुकान को लेकर लोगों ने सौंपा जिलाधीश के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में शराब की दुकान को लेकर लोगों ने सौंपा जिलाधीश के नाम ज्ञापन
रायगढ़ जिले में विदेशी शराब दुकान गांव के लोगों के लिये परेशानी बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही होनें से गांव के युवा आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया है। कलेक्टर रायगढ़ के नाम सौंपे गए ज्ञापन में गांव के युवाओं ने कहा है कि गड़ाईबहरी के सीमा से लगे विदेशी शराब दुकान से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। युवाओं ने बताया कि वे गड़ाईबहरी ग्राम पंचायत नवापारा छाल के रहने वाले हैं। उनके पड़ोस के गांव छाल का विदेश मंदिरा दुकान गड़ाईनबहरी और छाल सीमा से लगा हुआ है। जिससे यहां से शराब लेकर पीने वाले शराबी खेत,खेलिहान, मैदान में बैठकर शराब सेवन करते हैं, और जहां तहां शराब की बोतलें फोड देते हैं जिससे खेती किसानी के समय गांव के किसान चोटिल भी होते रहते हैं। साथ ही साथ स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छेडखानी की घटनाए भी होते रहती है। जबकि यहां मारपीट की घटनाएं होना आम बात हो गई है। गांव के युवा यशवंत, रूपेश, गणेश, रामप्रसाद, कमल सिदार ने बताया कि इससे पहले उन्होंने गांव के सरपंच, एसडीएम को उक्त मामले की शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद उनकी समस्या का आज तलक समाधान नही हो सका है। इसलिये आज वे जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गांव में स्थित विदेशी शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।