{"_id":"6a51bfee793d0300b40ac805","slug":"two-people-killed-in-elephant-attack-in-raigarh-a-girl-narrowly-escapes-forest-department-vehicle-also-attacked-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4489560-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh: हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, बाल बाल बची एक बच्ची की जान, वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, बाल बाल बची एक बच्ची की जान, वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक मासूम बच्ची की बाल बाल जान बची। घटना कि जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम औरानारा गांव में आज सुबह 5 बजे शौच के जा रहे बंधन सिंह अगरिया (50) का हाथी से सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए लगातार गांव में मुनादी कराते हुए किसी भी काम के सिलसिले में ग्रामीणों को जंगल तरफ नहीं जाने की अपील की गई थी।
इसी तरह की दूसरी घटना कापू रेंज के तालगांव बस्ती में आज सुबह तकरीबन 4 बजे एक हाथी घुसा था, जिसके बाद बस्ती में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। हाथी से बचने लोग इधर उधर भागने लगे तभी हाथी को देखकर अपनी बच्ची को लेकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मासूम बच्ची की बाल-बाल जान बची है। महिला पर हमला करने वाले हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।
बहरहाल दोनों ही मामलों में वन विभाग के अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।