{"_id":"68fb4f90292e462b9e0079b8","slug":"video-video-karab-ma-21-hajara-ltara-avathha-sharab-para-cal-bldajara-38-lkha-ka-mathara-ka-nashhatakaranae-2025-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कोरबा में 21 हजार लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 38 लाख की मदिरा का नष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कोरबा में 21 हजार लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 38 लाख की मदिरा का नष्टीकरण
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस ने 24 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए 21,372 लीटर अवैध मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया। नष्ट की गई शराब की कुल कीमत लगभग 38 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई है। इसमें 16,414 लीटर महुआ शराब, 3,415 लीटर देशी शराब और 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा की उपस्थिति में, पूरी पारदर्शिता और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप की गई। प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई।
सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि यह मदिरा 2192 न्यायालय से निराकृत प्रकरणों में जप्त की गई थी। इनमें सबसे अधिक 554 प्रकरण थाना पाली, 261 कटघोरा और 225 हरदीबाजार थाना क्षेत्र से संबंधित थे। इससे पहले भी कोरबा पुलिस द्वारा जून और अगस्त 2025 में करीब 11,700 लीटर शराब का नष्टीकरण, 852 लावारिस वाहनों की नीलामी और 652 विसरा प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।