{"_id":"68565029fa2b2c439b04e203","slug":"video-chhattisgarh-labor-minister-lakhan-lal-did-yoga-in-korba-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रम मंत्री लखन लाल संग जिला प्रशासन ने किया योग, कोरबा जिले के अनेक संस्थान हुए शामिल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम मंत्री लखन लाल संग जिला प्रशासन ने किया योग, कोरबा जिले के अनेक संस्थान हुए शामिल, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में कोरबा नगरीय क्षेत्र के लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी योगाभ्यास में शामिल हुए। जिला कलेक्टर अजीत वसंत में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के अलावा जिला प्रशासन और आम नागरिक इस योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग का कितना महत्व है इस पर प्रकाश डाला गया। स्वस्थ जीवन जीने योग का कितना महत्व है और कैसे फिट रहना है इस पर विशेष योग लोगों को सिखाया गया। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जहां पूरे देश में योग दिवस 21 जून को बड़े धूमधाम से मनाया गया। नरेंद्र मोदी के इस आह्वान पर भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में योग को अपनाया। योग जीवन में कितना बड़ा महत्व है यह सभी जानते हैं शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक रूप से स्वस्थ रहने योग्य बहुत जरूरी है। इसे लेकर आज पूरे देश में 21 जून को योग दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विशेष योग दिवस मनाया गया। इसी तरह एसईसीएल योग महोत्सव के अंतर्गत ‘योग से योग्य’ बूटकैंप के सातवें दिन महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन और उपाध्यक्षा श्रीमती इप्सिता दास सहित मंडल की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं। इस सत्र में ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। यह सत्र नारी शक्ति को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। वही शाशकीय साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीपी नगर कोरबा में आयुष विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान में हरित योग थीम पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे योग कराया गया जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय शर्मा प्रचार्य रणधीर सिंह, डॉ. राज कुमार जिला नोडल योग चिकित्सक, डॉ. नीमा तिग्गा, डॉ. आशी केशरवानी विनय बरेठ विद्यालय के सभी शिक्षक तथा 100 विद्यार्थी भाग लिए, 30 औषधीय पौधो का रोपण किया गया। प्रतिदिन योग करने एवं औषधि पौधो के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।