Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
driver rams their Scorpio, gang flees leaving vehicle, CCTV captures incident, police seize Scorpio
{"_id":"6a97f6015459c6ec380be957","slug":"driver-rams-their-scorpio-gang-flees-leaving-vehicle-cctv-captures-incident-police-seize-scorpio-korba-news-c-1-1-noi1487-4677347-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: कटघोरा बाईपास में डीजल चोरों का धावा, चालक ने ट्रेलर से स्कॉर्पियो को मारी टक्कर; गाड़ी छोड़ भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: कटघोरा बाईपास में डीजल चोरों का धावा, चालक ने ट्रेलर से स्कॉर्पियो को मारी टक्कर; गाड़ी छोड़ भागे आरोपी
कोरबा जिले के कटघोरा बाईपास में खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने पहुंचे चोरों को एक चालक की हिम्मत के सामने मौके से भागना पड़ा। स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे छह से सात लोगों ने तड़के एक ट्रेलर से डीजल निकालना शुरू किया। इसी दौरान चालक की नजर उन पर पड़ गई। रोकने की कोशिश करने पर जब आरोपियों ने उसे धमकाया, तो चालक ने ट्रेलर स्टार्ट कर उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह तड़के कटघोरा बाईपास की है। सड़क किनारे कई ट्रेलर खड़े थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे और एक ट्रेलर से डीजल निकालने लगे। चालक को जैसे ही इसकी भनक लगी, उसने चोरों को रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि चोरों ने चालक को डराने-धमकाने की कोशिश की। इसके बावजूद चालक पीछे नहीं हटा और उसने ट्रेलर स्टार्ट कर सीधे आरोपियों की स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति बिगड़ती देख आरोपी मौके से भाग निकले और वाहन वहीं छोड़ गए।
डीजल चोरी की वारदात पास के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में स्कॉर्पियो से आरोपियों के पहुंचने और ट्रेलर से डीजल निकालने की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। चालक ने घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। पुलिस को वाहन से डीजल रखने वाले कंटेनर भी मिले हैं। वाहन को थाने लाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसी तरह की डीजल चोरी की घटना पाली थाना क्षेत्र में भी सामने आई थी। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ट्रक चालकों और वाहन मालिकों में भी चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।