{"_id":"688cc718312dc05bbd0dc6d3","slug":"video-two-cattle-smugglers-arrested-in-gpm-11-cattle-seized-from-possession-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 11 मवेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 11 मवेशी गिरफ्तार
जीपीएम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने बरटोला रटगा में दबिश देकर अंतरराज्यीय पशु तस्करी से जुड़े दो आरोपियों दौलत राठौर एवं मन राखन सिंह मरावी को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 11 नग मवेशी और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया था।वही पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस ने दो अंतरराज्जीय मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है और उसके बाद फिर मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अंतरराज्यीय गौवंश तस्करी के मुख्य सरगना लखन साहू, निवासी ग्राम गड़ही, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी लखन साहू पूर्व में भी पशु तस्करी से जुड़े एक प्रकरण में थाना पेंड्रा क्षेत्र में तथा पशु तस्करी के विवाद में हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में थाना मरवाही में आरोपी रह चुका है। अब तक के जयन्श में पता चला कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय पशु तस्करी नेटवर्क के संचालन में आरोपी लखन साहू एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपी दौलत राठौर की केंद्रीय भूमिका रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लखन साहू को छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के संगठनात्मक अपराध एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।पुलिस पूछताछ में लखन साहू ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) तथा अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अन्य तस्करों और नेटवर्क की जानकारी दी है। इस इनपुट के आधार पर मरवाही पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।पुलिस की माने तो आने वाले दिनों में पशु तस्करी को लेकर बड़े खुलासे हो सकते है फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।।।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।