{"_id":"68b1cc79d1a15334eb043a3f","slug":"video-body-of-giant-python-found-near-community-health-center-of-marwahi-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मरवाही में विशालकाय अजगर की हत्या से हड़कंप, सिर पर चोट के निशान, वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मरवाही में विशालकाय अजगर की हत्या से हड़कंप, सिर पर चोट के निशान, वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश
मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक विशालकाय अजगर का शव मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों ने कल रात इस अजगर को जीवित अवस्था में देखा था, लेकिन सुबह यह शव के रूप में झाड़ियों के पास पाया गया। इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी है और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामला मरवाही क्षेत्र का है, जहां पर कल रात के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुछ लोगों ने एक विशालकाय अजगर को सड़क पार करते देखा था। मामले की जानकारी भी संबंधित लोगों को दी। लेकिन कुछ समय के बाद अजगर वहां से झाड़ियों में चला गया। आज सुबह उस अजगर का शव झाड़ियों के पास मिलने से वन्य जीव प्रेमियों में जमकर नाराजगी देखने को मिली है। वन्यजीव प्रेमियों की माने तो अजगर वैसे भी शांत रहने वाला होता है। ऐसे प्राणी को जान से मार देना बहुत निंदनीय कृत है। अजगर के सिर पर डंडे से मारने के निशान भी वन्यजीव प्रेमियों ने देखा और पूरे मामले की जानकारी भी वन विभाग को दी है। हालांकि, वन विभाग अजगर का अंतिम संस्कार करवा दिया है। वन अधिकारियों की माने तो मामले में दोषी व्यक्ति की जानकारी ली जा रही है। मामले में कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।