{"_id":"69ef12c2b5b6dc5cda0a9db9","slug":"durg-accident-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4215366-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा: बरात से लौट रही बस हादसे का शिकार, 19 बराती घायल; एक बच्चे और बुजुर्ग की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा: बरात से लौट रही बस हादसे का शिकार, 19 बराती घायल; एक बच्चे और बुजुर्ग की हालत गंभीर
बोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरात से लौट रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। बस में सवार 19 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है।
बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री गांव के पास रविवार देर रात बरात से वापस लौट रहे बरातियों मडियापार से दुर्ग जा रही तेज बस टर्निंग के पास अचानक संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते चालक बस पर काबू नहीं पाया और बस सड़क से नीचे उतरा और बस पलट जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घटना को सूचना बोरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौक पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। इस हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।जबकि एक बुजुर्ग और एक छोटे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल दोनों को पहले जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बस क्रमांक CG 08 AV 4100 जो राजनांदगांव के दादा ट्रेवल्स की बस बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।