{"_id":"676a947d54df3b3fc50d567e","slug":"video-police-arrested-13-accused-in-the-case-of-murder-of-a-youth-in-dhamtari","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में युवक की हत्या के मामले में 13 आरोपियों को पुलिस ने किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में युवक की हत्या के मामले में 13 आरोपियों को पुलिस ने किया गया
धमतरी में ग्राम सिरसिदा में एक युवक के हत्या के मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं इन आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल है। वहीं इस मामले में आगे और भी आरोपियों की गिरफ्तार करने की बात पुलिस कहा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बताया गया कि ग्राम सिरसीदा के रहने वाले कार्तिके पटेल उम्र 19 साल अपने घर मे सो रहा था। तभी 22 दिसंबर की रात कुछ महिला उसके घर मे घुसी और युवक को उठा कर घर से बाहर निकाला गया।
इस दौरान वहां मौजूद महिला सहित पुरुष ने युवक के ऊपर धान चोरी करने का आरोप लगाते हुए डंडा से पीट पीट गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायल युवक के पिता द्वारा उसे कुरूद अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुरूद पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई थी। इस दौरान कुरूद पुलिस ने बेरहमी से पीट पीट कर युवक की हत्या करने के वाले 10 पुरूष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर 24 दिसंबर को जेल भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस हत्या के मामले में आगे और भी गिरफ्तारी की जा सकती है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम भीखम साहू , नोहर साहू , बुधेश्वर साहू , प्रेमु साहू , किशन साहू , बिरेन्द्र साहू , तोरन साहू , रामनाथ साहू , रमेशर साहू , भान बाई साहू , गीतांजली साहू , शशिकला साहू सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।