{"_id":"6ae1f999d4338f8fa3098828","slug":"notorious-criminal-from-dhamtari-onkar-rajak-has-been-externed-from-7-districts-the-collector-has-issued-the-order-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4881752-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: शातिर बदमाश ओंकार रजक सात जिलों से किया गया जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: शातिर बदमाश ओंकार रजक सात जिलों से किया गया जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Wed, 28 Oct 2026 08:54 PM IST
धमतरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:54 PM IST
सार
जिले में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक कार्रवाई की है। जिले के एक बेहद शातिर और आदतन अपराधी ओंकार रजक उर्फ रवि को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शातिर बदमाश ओंकार रजक को किया गया जिला बदर
विस्तार
धमतरी जिले में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक कार्रवाई की है। जिले के एक बेहद शातिर और आदतन अपराधी ओंकार रजक उर्फ रवि को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की सख्त अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है।
धमतरी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहा है। जिसके तहत धोबी चौक, रामसागरपारा निवासी 24 वर्षीय ओंकार रजक उर्फ रवि रजक को धमतरी सहित कुल 7 पड़ोसी जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वर्तमान में आरोपी धमतरी जिला जेल में बंद है, इस आदेश से उसकी जेल से रिहाई की तारीख से तुरंत प्रभावी हो जाएगा। इस दौरान बिना अनुमति इन जिलों में उसका प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
बताया गया कि वर्ष 2019 से सिटी कोतवाली धमतरी में इसके खिलाफ लगातार संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी ओंकार के विरुद्ध हत्या के दो अलग-अलग मामले, मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 5 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने उसके खिलाफ 4 प्रतिबंधात्मक इस्तगासे भी पेश किए थे। साल 2025 में पुलिस ने उसे 'सामाजिक गुंडा सूची' में भी डाला था। इसके बावजूद उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ और वह इलाके में लगातार भय का माहौल बना रहा था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बताया गया कि वर्ष 2026 में अब तक 3 बड़े आदतन बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की प्रभावी कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि इससे पहले साल 2025 में कुल 11 गुंडों को जिले से बाहर खदेड़ा गया था। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में सक्रिय अन्य गुंडे-बदमाशों और आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड का भी लगातार परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आम जनता की शांति भंग करने वाले और कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।